रोजगार मेला : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी PM Modi ने रोजगार मेला rojgar mela के तहत आज 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। श्री मोदी ने कहा कि पिछले डेढ साल में युवाओं को करीब 10 लाख स्थायी सरकारी नौकरियां दी हैं। यह अपने आप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है।
लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं
वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रोजगार मेला Employment के तहत करीब 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद मोदी ने कहा कि पहले की किसी भी सरकार के समय इस तरह मिशन मोड में युवाओं को भारत सरकार में पक्की नौकरी नहीं मिली है। उन्होंने कहा, लेकिन आज देश में न केवल लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं बल्कि ये नौकरियां पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ दी जा रही हैं। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि इस पारदर्शी परंपरा से आए युवा भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से राष्ट्र की सेवा में जुट रहे हैं। बड़ी संख्या में महिलाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाने का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का प्रयास है कि वे हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें।
गर्भवती महिलाओं को 26 हफ्ते की छुट्टी
उन्होंने कहा, गर्भवती महिलाओं को 26 हफ्ते की छुट्टी के हमारे फैसले ने लाखों बेटियों के करियर को बचाया है, उनके सपनों को टूटने से रोका है। हमारी सरकार ने हर उस बाधा को दूर करने का प्रयास किया है, जो महिलाओं को आगे बढने से रोकती है। महिलाओं के लिए जारी विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, आज देश महिला-नीत विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ रहा है। श्री मोदी ने कहा कि भारतीय युवाओं की क्षमता और प्रतिभा का अधिकतम उपयोग करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है और वे कई योजनाओं के केंद्र में हैं, चाहे वह स्टार्ट अप इंडिया हो, डिजिटल इंडिया या अंतरिक्ष एवं रक्षा क्षेत्र में सुधार हो।
देश को आगे बढ़ाने के लिए युवा प्रतिभा को निखारने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि यह ज़िम्मेदारी देश की शिक्षा व्यवस्था पर होती है। उन्होंने कहा, इसीलिए, नए भारत के निर्माण के लिए देश दशकों से एक आधुनिक शिक्षा व्यवस्था की जरूरत महसूस कर रहा था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए देश अब उस दिशा में आगे बढ़ चुका है। पहले पाबंदियों के कारण जो शिक्षा व्यवस्था छात्रों पर बोझ बन जाती थी, वह अब उन्हें नए विकल्प दे रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि भाषा कोई बाधा नहीं बने और इसके लिए सरकार युवाओं को 13 भाषाओं में भर्ती परीक्षाएं देने का विकल्प दे रही है।
देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितेंद्रंिसह ने कहा कि भर्ती किए गए 71,000 लोगों में से 29 प्रतिशत से अधिक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की तुलना में मोदी सरकार में पिछड़े वगरें की भर्ती में 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।ंिसह ने कहा कि सोमवार की भर्तियों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों की संख्या क्रमश: 15.8 और 9.6 प्रतिशत है।
रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया जाएगा। इनमें गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा शामिल हैं। रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 को हुई थी।