Haryana Election भाजपा bjp की मांग पर खबर निर्वाचन आयोग ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव की मतदान की तिथि बदल दी है। अब वहां पांच अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और आठ अक्टूबर को वोटों को गिनती होगी।
Haryana Election गुरु जम्भेर की याद में
निर्वाचन आयोग ने कहा कि यह निर्णय बिश्नोई vishnoi समुदाय के मतदान के अधिकार और परंपराओं का सम्मान करने के लिए लिया गया है, जिसने अपने गुरु जम्भेर की याद में 300-400 साल पुरानी परंपरा को बरकरार रखा है। ऑल इंडिया बिश्नोई महासभा, बीकानेर के राष्ट्रीय अध्यक्ष से एक अभिवेदन प्राप्त हुआ था। उन्होंने अभिवेदन में कहा था कि पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के लोग गुरु जम्भेर की याद में बीकानेर में होने वाले वाषिर्क उत्सव के लिए राजस्थान में अपने पैतृक गांव मुकाम पहुंचते हैं।
also read : OBC Caste census : एनडीए में एक बार फिर विरोधी सुर, जदयू ने दिया विपक्ष का साथ
लम्बा वीकेंड
भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मतदान की तारीफ बदलने को कहा था। उन्होंने तर्क दिया था कि दो अक्टूबर को छुट्टी का दिन है और इसी दिन विश्नोई समाज का त्योहार भी मनाया जाता है। इसके कारण वोट देने वालों की संख्या कम हो सकती है। इनेलो ने भी भाजपा का समर्थन किया था।
कांग्रेस वोले बीजेपी बहाना ढूंढ रही है
कांग्रेस congress ने कहा कि भाजपा अपनी हार मान चुकी है। इसलिए वह बहाने बनाकर चुनाव टालना चाहती है। लेकिन तारीख कोई भी तय हो, सरकार कांग्रेस की ही बनेगी।
आठ को होगी मतगणना
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चार अक्टूबर को वोटों की गिनती होनी थी लेकिन अब पांच अक्टूबर को हरियाणा में वोटिंग होगी, इसलिए दोनों राज्यों की मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।
बीजेपी अध्यक्ष नहीं लड़ेंगे चुनाव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि चुनाव लड़वाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची जल्दी ही जारी होगी।
मुख्यमंत्री लाडवा से चुनाव लड़ेंगे
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र के लाडवा से चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार वह करनाल से चुनाव लड़े थे। इस बार उन्हें लाडवा से लड़ने को कहा गया है।