BJP membership भारतीय जनता पार्टी bjp का बड़े पैमाने पर सदस्यताअभियान शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी narendra modi को पहली सदस्यता प्रदान की गयी। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा जो पार्टियां लोकतांत्रिक मूल्यों को नहीं जीती हैं, उनमें आंतरिक लोकतंत्र नहीं पनपता है और उनकी क्या स्थिति होती है, यह देश के कई दलों में देखा जा सकता है।
BJP membership जोर-शोर से सदस्यता अभियान की शुरुआत
भाजपा मुख्यालय के विस्तार में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी ने जोर-शोर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत अधिकतर केंद्रीय मंत्री, पदाधिकारी व नेतागण मौजूद थे।
श्री मोदी ने कहा कि यह सदस्यता अभियान सिर्फ एक अनुष्ठान नहीं है। यह हमारे परिवार का विस्तार है , यह संख्या का खेल नहीं है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कितनी संख्या हासिल करते हैं। यह सदस्यता अभियान एक वैचारिक और भावनात्मक आंदोलन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय जनसंघ के जमाने से भाजपा की यात्रा को याद करते हुए कहा कि इस राजनीतिक दल ने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है। उन्होंने कहा, जिस राजनीतिक दल को देश की जनता सत्ता सुपुर्द करती है, वह अगर लोकतांत्रिक मूल्यों को नहीं जीता है तो उसमें आंतरिक लोकतंत्र निरंतर नहीं पनपता है।
तो वैसी स्थिति बनती है जो आज हम देश के कई दलों में देख रहे हैं। उन्होंने कहा, भाजपा एकमात्र दल है जो अपनी पार्टी के संविधान के अनुसार अक्षरश: लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने कार्य का विस्तार कर रहा है और जन-सामान्य की आशा, आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अपने आप को निरंतर योग्य बनाते रहता है।
मोदी ने कहा कि जनसंघ के जमाने में बड़े उत्साह के साथ कार्यकर्ता दीवारों पर जनसंघ का चिन्ह दीपक पेंट करते थे तो कई राजनीतिक दल के नेता यह कहकर उनका मजाक उड़ाते थे कि दीवारों पर दीपक पेंट करने से सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंचा जा सकता है! उन्होंने कहा, हम वो लोग हैं, जिन्होंने श्रद्धा से दीवारों पर कमलपेंट किया, क्योंकि विास था कि दीवारों पर पेंट किया कमल कभी न कभी तो दिलों पर भी पेंट हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज भी कुछ राज्यों में भाजपा के कार्यकर्ता इसी जीवन को जीते हैं और अपने आदशरें के लिए जूझते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को पार्टी से जोड़ने और सीमांत गांवों में सदस्यता अभियान चलाने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा, आज देश के गरीब का सबसे अधिक विास हमारी नीतियों, निर्णयों और हमारे अपनाए हुए रास्तों के परिणामों में है। इसलिए हमें उस सामथ्र्य के साथ आगे बढना है। मुझे पूरा विास है कि ये सदस्यता अभियान पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा।
इस मौके पर जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने भी उपस्थित समूह को संबोधित किया।
कैसे मिलेगी सदस्यता:
प्राथमिक सदस्यता 8800002024 नंबर पर मिस कॉल देकर, नमो ऐप, क्यूआर कोड और पारंपरिक आवेदन फॉर्म के माध्यम से ग्रहण की जा सकती, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सीमित मोबाइल कवरेज वाले क्षत्रों या बिना मोबाइल फोन वाले लोग भाग ले सकें। इसके साथ ही पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य, शहर, गांव और बूथ स्तर तक अपनी उपस्थिति का व्यापक विस्तार करने का फैसला किया है।