paralympics Praveen kumar पैरालंपिक में भारत India ने आज एक स्वर्ण पदक जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने 26 पदक जीतकर रिकार्ड बनाया है। प्रवीण कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीत लिया। छोटे पैर के साथ पैदा हुए नोएडा के प्रवीण (21 साल) ने छह खिलाड़ियों में 2.08 मीटर से सत्र की सर्वश्रेष्ठ कूद लगाई और शीर्ष स्थान हासिल किया।
paralympics praveen kumar भारत 14वें स्थान पर पंहुचा
प्रवीण के स्वर्ण पदक से भारत पदक तालिका में 14वें स्थान पर पहुंच गया। प्रवीण ने तोक्यों में रजत पदक जीता था। भारत ने अब तक 6 स्वर्ण, 9 रजत और 11 कांस्य पदक से पैरालंपिक खेलों के एक चरण में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी दर्ज किया। भारत ने प्रवीण के स्वर्ण से तोक्यो पैरालंपिक के स्वर्ण पदकों की तालिका को भी पीछे छोड़ दिया। तोक्यो पैरालंपिक में भारत ने पांच स्वर्ण, छह रजत और आठ कांस्य पदक जीते थे।
दीपेश कुमार भाला फेंक अंतिम स्थान पर
दीपेश कुमार पुरुषों की भाला फेंक एफ54 स्पर्धा के फाइनल में अंतिम स्थान पर रहे। दीपेश सात खिलाड़ियों के फाइनल में 26.11 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ निचले स्थान पर रहे। दिसंबर 2023 में नयी दिल्ली में खेलो इंडिया पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले दीपेश अपनी स्पर्धा में थ्रो करने वाले अंतिम एथलीट थे।
यह भी पढ़ें : https://tricitytoday.com/greater-noida/greater-noida-boy-won-gold-medal-in-paris-paralympics-60116.html