Independence day : अबकी बार समान नागरिक संहिता, मोदी ने लाल किला से कह दी ये बड़ी बात

Independence day भारत का स्वतंत्रता दिवस – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pm modi ने साफ कह दिया है कि भारत में हिंदू, मुसामान, सिख और ईसाइयों का कानूून नहीं चलेगा। सभी के लिए एक समान नागरिक संहिता लागू होगी। इससे देश में सबको एक ही नियम कानून से चलना होगा।

Independence day धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता UCC


भारत का स्वतंत्रता दिवस 11वीं बार तिरंगा पहराने वाले वाले तीसरे प्रधानमंत्री ऐतिहासिक लाल किला की प्रचीर से लगातार 11वीं बार तिरंगा फहराने वाले श्री मोदी तीसरे प्रधानमंत्री बन गये हैं। उन्होंने 96 मिनट लम्बा भाषण दिया। पंडित नेहरू ने 17 व इंदिरा गांधी से 16 बार लालकिले की प्राचीर पर तिरंगा पहराया था।


भाजपा के कोर एजेंडा में से तीसरा

प्रधानमंत्री भाजपा के तीन कोर एजेंडा में से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और अयोध्या में राममंदिर बनाने का वायदा पूरा कर चुके हैं। अब तीसरा वायदा समान नागरिक संहिता लागू करना रह गया है। आज उन्होंने लाल किला की प्रचीर से एमसीसी की जोरदार वकालत की है। उन्होंने समान नागरिक की जगह धर्मनिरपेक्ष शब्द का इस्तेमाल किया ताकि विपक्षी दलों को ऐतराज न हो। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता के बारे में उच्चतम न्यायालय के आदेशों का उल्लेख किया तथा इस विषय पर देश में गंभीर चर्चा की जरूरत पर बल दिया।

यह भीं पढ़ें : इंदिरा की तरह रणचंडी का रूप धरो

भेदभाव करने वाली संहिता

उन्होंने कहा, देश का एक बहुत बड़ा वर्ग मानता है कि जिस नागरिक संहिता को लेकर हम लोग जी रहे हैं, वह सचमुच में साम्प्रदायिक और भेदभाव करने वाली संहिता है। मैं चाहता हूं कि इस पर देश में गंभीर चर्चा हो और हर कोई अपने विचार लेकर आए। उन्होंने कहा, जो कानून धर्म के आधार पर देश को बांटते हैं, ऊंच-नीच का कारण बन जाते हैं, उन कानूनों का आधुनिक समाज में कोई स्थान नहीं हो सकता। अब देश की मांग है कि देश में धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता हो।

एक राष्ट्र-एक चुनाव’


एक देश एक चुनाव: उन्होंने कहा बार-बार चुनाव से देश की प्रगति में गतिरोध पैदा करते हैं। सरकार की ओर से की गई किसी भी योजना की घोषणा को अक्सर चुनावी नफे-नुकसान से जोड़ दिया जाता है। उन्होंने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोंिवद की अध्यक्षता में गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट भी तैयार की है। उन्होंने कहा, वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए देश को आगे आना होगा। मैं लाल किले से देश के राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं, देश के संविधान को समझने वाले लोगों से आग्रह करता हूं कि भारत की प्रगति के लिए, भारत के संसाधनों का सर्वाधिक उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के सपने को साकार करने के लिए आगे आएं।


भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई जरूरी :

मोनी ने कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लड़ाई ईमानदारी के साथ जारी रहेगी, तीव्र गति से जारी रहेगी और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई जरूर होगी। मैं उनके लिए भय का वातावरण पैदा करना चाहता हूं। देश के सामान्य नागरिक को लूटने की जो परंपरा बनी है उस परंपरा को मुझे रोकना है।

‘विकसित भारत 2047’ सिर्फ भाषण नहीं है

उन्होंने कहा ‘विकसित भारत 2047’ सिर्फ भाषण के शब्द नहीं हैं बल्कि इसके पीछे कठोर परिश्रम जारी है और देश के सामन्य जन से सुझाव लिए जा रहे हैं। यह देश के कोटि-कोटि जनों का सपना तथा संकल्प है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए 25 से 30 लाख सुधार करने होंगे जिसके बाद आम नागरिकों का जीवन सुगम बनेगा और लोगों के जीवन में सरकार का हस्तक्षेप कम होगा।


पाप करने वालों में डर पैदा करना जरूरी


श्री मोदी ने दुष्कर्म की घटनाओं पर पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा पाप करने वालों में डर पैदा करनाारूरी है। उन्होंने कहा कि हमारी माताओं-बहनों, बेटियों के प्रति अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा, देश में आक्रोश है, जनसामान्य का आक्रोश है। इस आक्रोश को मैं महसूस कर रहा हूं। इसे देश को, समाज को, हमारी राज्य सरकारों को गंभीरता से लेना होगा। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की जल्द से जल्द जांच हो। राक्षसी कृत्य करने वालों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिले। यह समाज में विास पैदा करने के लिए जरूरी है।

यह भीं पढ़ें : Independence Day 2024 LIVE updates: PM Modi attends President Droupadi Murmu’s ‘at home’ receptionhttp://´Independence Day 2024 LIVE updates: PM Modi attends President Droupadi Murmu’s ‘at home’ reception

with input agencies

Leave a Comment

Discover more from Roshan Gaur

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

10th Governing Council Meeting of NITI Aayog, chaired by Prime Minister Shri Narendra Modi, held in New Delhi on Saturday. India’s Nandini Gupta Secures Spot in 72nd Miss World Grand Finale Mahakumbh : strange of the world I vibrant color of India : महाकुम्भ : अद्भुद नज़ारा, दुनिया हैरान friendly cricket match among Members of Parliament, across political parties, for raising awareness for ‘TB Mukt Bharat’ and ‘Nasha Mukt Bharat’, at the Major Dhyan Chand National Stadium The fandom effect: how Indian YouTube creators and fans took over 2024