Atishi दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री आतिशी मर्लिना Atishi Marlina एक अल्ट्रा लेफ्टिस्ट जोड़ा की बेटी है. माओवादी विचारधारा के विजय सिंह और माता तृप्ता वाही की यह प्रेम कहानी की निशानी हैं. उनका नाम मर्लिन कार्ल मार्क्स के Mar और लेनिन के lin को जोड़कर रखा गया था.
Atishi जानिए कौन है आतिशी
43 वर्षीय आतिशी को राजनीतिक गुर जन्म से ही मिले हैं , उनके माता पिता वामपंथी विचारधारा के हैं. दोनों ही बहुत सक्रीय रहे हैं, दोनों दिल्ली विश्वविद्यालय में थे लेकिन सक्रीय JNU में रहते थे
अफजल को बचाने की मुहीम छेड़ी
दोनों ने संसद पर हमला करने वाले अफज़ल गुरु की रिहाई के लिए अभियान चलाया था, इन्होने एक पेटीशन राष्ट्रपति को सौंपा था.
केजरीवाल का विस्वास जीता
आतिशी ने arvind kejriwal का विश्वास जीता`. वह पहली बार विधायक बनी और CM बन गई
- जन्म- 8 जून 1981
- पिता का नाम- विजय सिंह और मां तृप्ता वाही दिल्ली विविद्यालय में प्रोफेसर रहे हैं।
- पति का नाम-प्रवीण सिंह
- जाति- तोमर राजपूत (पंजाबी)
- शैक्षणिक योग्यता-दिल्ली विविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और अपने बैच में शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विविद्यालय से शिक्षा और इतिहास में स्नातकोत्तर उपाधि भी प्राप्त की है
- राजनीतिक सफर- आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्य
- 2013 के घोषणापत्र मसौदा समिति के प्रमुख सदस्य के रूप में शामिल
- 2019 में पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के गौतम गंभीर के खिलाफ चुनाव लड़ीं, लेकिन हार गई
- 2020 में कालकाजी विधानसभा सीट से आप के टिकट पर चुनाव लड़ी और विधायक चुनी गई
- शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ जुड़कर शिक्षा नीति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
- कथित आबकारी नीति घोटाले में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जेल जाने के बाद कैबिनेट मंत्री बनीं
- कैबिनेट मंत्री के तौर पर लोक निर्माण, वित्त, आबकारी व शिक्षा विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग
- सामाजिक कार्य-मध्य प्रदेश के एक गांव में सात साल बिताए, जहां उन्होंने जैविक खेती और प्रगतिशील शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया।
- अन्य उपलब्धियां- 2022 में आतिशी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने दिल्ली को शहरी शासन के लिए एक वैिक मॉडल के रूप में पेश किया