BJP President क्या संजय जोशी बनेंगे भाजपा अध्यक्ष?
BJP President संघ के प्रचारकर और भाजपा के महामंत्री रहे संजय जोशी Sajay joshi क्या भाजपा के अध्यक्ष होंगे? यदि हुए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Narendra Modi और गृहमंत्री अमित शाह AMit Shah का क्या होगा?
संघ और भाजपा में मनमुटाव
भाजपा का सदस्यता अभियान का पहला चरण खत्म होने वाला और अभी तक अध्यक्ष पद को लेकर किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा के बीच में सह और मात का खेल चल रहा है। पूर्व प्रचारक और भाजपा के पूर्व महासचिव संजय जोशी और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे Vasundhara का नाम चर्चा में आने के बाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने शिवराज सिंह का नाम आगे किया है ।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। उन्हें दिसम्बर तक पद पर बने रहने को कहा गया है और दिसम्वर तक भाजपा के संगठनात्मक चुनाव पूरे जाएंगे। संगठनात्मक चुनाव कराने से पहले पार्टी को सदस्यता अभियान पूरा करना होता है।
सामान्यतौर पर सदस्यता अभियान से पहले पार्टी के अध्यक्ष पद को लेकर नाम तय हो जाता है और उसी नाम पर आखिर में मुंहर लगती है। लेकिन इस बार संघ और भाजपा के बीच सहमति न बनने से अध्यक्ष पद पर भी किसी नेता के नाम पर सहमति नहीं बनी है।
देवेंद्र फडणवीस का नाम आगे
लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों संगठनों के बीच मनमुटाव की स्थिति थी। इस संघ ने तय किया है कि भाजपा का अध्यक्ष उनकी मर्जी का का होगा। संघ की तरफ से शिवराज सिंह चौहान और देवेंद्र फडणवीस का नाम आगे किया था कि लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह मनोहर लाल खट्टर और भूपेंद्र यादव में से किसी एक को बिठाना चाहते थे। लेकिन चारों नामों पर सहमति नहीं बनी।
वसुंधरा और संजय का नाम आगे आया
अब चर्चा में वसुंधरा राजे और संजय जोशी का नाम आया है। दोनों ही मोदी विरोधी हैं। लेकिन इन नामों को लेकर सहमति नहीं है। अभी संघ और भाजपा नेता एक दूसरे की ताकत आजमाने के लिए नाम उछाल रहे हैं। संजय जोशी और नरेंद्र मोदी की दुश्मनी जगजाहिर है। मोदी ने निजी खुंदक के कारण संजय जोशी का वनवास करा दिया है।
वसुंधरा भी बैठी में खुंदक में
भाजपा ने राजस्थान में बडी सफलता मिलने के बाद भी वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री नहीं बनाया। वसुंधरा अपमान का घूंट पी रही है। जैसे ही उन्हें मौका मिलेगा, वैसे वह फाइट बैक करेगी। जब वह राजस्थान विधानसभा में विपक्ष की नेता थी, राजनाथ सिह उन्हें हटाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह का कहना मानने से मना कर दिया था।