Govinda बीते जमाने के सुपर स्टार गोविंदा के पैर में गोली लगी है। डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है। लेकिन उन्होंने तीन-चार दिनों तक अस्तपाल में रहना होगा।
Govinda कैसे लगी गोली
गोविंदा के मैनेजर ने बताया कि वह कोलकाता की फ्लाइट पकड़ने के लिए घर से निकल रहे थे। आममारी बंद करते वक्त उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर जमीन पर गिर गयी, जिससे गोली निकली और उनके पांव में लगी। उन्होंने अपनी पत्नी और मैनेजर को फोन किया। पुलिस भी आयी और उन्हें अस्पताल लेकर गयी।
also read : Mithun Chakraborty मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने की घोषणा
60 वर्षीय अभिनेता को घुटने के नीचे चोट लगने के कारण जुहू स्थित उनके घर के पास क्रिटिकेयर अस्पताल ले जाया गया और उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया। एक घंटे की सर्जरी के बाद गोली निकाल दी गई, लेकिन गोविंदा को कुछ दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ सकता है।
अकेले थे घर पर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कोलकाता में थीं और अभिनेता घर पर अकेले थे। घटना की खबर सुनते ही आहूजा मुंबई के लिए रवाना हो गई। उनके मैनेजर के अनुसार, गोविंदा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे, तभी उनकी बंदूक गिर गई और गोली चल गई। अभिनेता ने अपनी पत्नी और अपने मैनेजर को फोन किया। मैनेजर उनके घर पहुंचे। पुलिस तुरंत पहुंची और अभिनेता को अस्पताल ले जाया गया। बाद में उनकी बेटी टीना आहूजा भी अस्पताल पहुंचीं।
गोली निकाल दी
सर्जरी करने वाले डॉ. रमेश अग्रवाल ने कहा कि गोली निकाल दी गई है और गोविंदा की हालत स्थिर है। डॉक्टर ने कहा कि अभिनेता को तीन से चार दिन में छुट्टी दे दी जाएगी, लेकिन उन्हें करीब एक महीने आराम की जरूरत है।
God की कृपा से ठीक हूं
अभिनेता ने अस्पताल से प्रशंसकों के लिए एक ऑडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि उनके प्रशंसकों, माता-पिता और उनके गुरु के आशीर्वाद ने उन्हें बचा लिया। मुझे गोली लगी थी, लेकिन उसे निकाल लिया गया है। मैं यहां के डॉक्टरों और आपकी प्रार्थनाओं का शुक्रिया अदा करता हूं।
मुख्यमंत्री ने फोन किया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गोविंदा को फोन करके उनका हालचाल पूछा। मैंने व्यक्तिगत रूप से गोविंदा से संपर्क किया है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है। श्री शिंदे ने एक बयान में कहा, सरकार और हमारे राज्य के लोगों की ओर से मैं उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैंने गोविंदा को आासन दिया है कि उन्हें और उनके परिवार को इस चुनौतीपूर्ण समय में सभी आवश्यक सहायता मिलेगी। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके और उनके प्रियजनों के साथ हैं।
पुलिस ने रिवाल्वर जब्त करी
गोविंदा ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। लेकिन पुलिस ने उनका हथियार जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है