jharkhand election : 43 विधानसभा सीट पर लगभग 65 प्रतिशत मतदान

jharkhand election झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीट के लिए 64.86 प्रतिशत मतदान हुआ। अंतिम आंकड़े आने बाकी है। लोहरदगा जिला 73.21 प्रतिशत मतदान के साथ शीर्ष पर रहा जबकि हजारीबाग जिले में सबसे कम 59.13 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहा।


चुनाव आयोग के अनुसार सरायकेला-खरसावां में 72.19, गुमला में 69.01, सिमडेगा में 68.66, खूंटी में 68.36, गढवा में 67.35, लातेहार में 67.16, पश्चिमींिसहभूम में 66.87, रामगढ में 66.32, पूर्वींिसहभूम 64.87, चतरा 63.26, पलामू में 62.62, कोडरमा में 62, रांची 60.49 और हजारीबाग में 59.13 रहा। चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पूर्व सांसद गीता कोड़ा सहित कुल 683 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के एटीआई मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गंगवार ने कहा, आज झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान है। मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे यथाशीघ्र अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। याद रखें, पहले मतदान फिर जलपान।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन अपनी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के दम पर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने आक्रामकंिहदुत्व एजेंडे, घुसपैठ और मौजूदा सरकार के कथित भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को चुनाव प्रचार के दौरान उठाया है।


इस चरण में कुल 1.37 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं। इस चरण में चुनाव मैदान में खड़े प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हैं, जो सरायकेला में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, उनका मुकाबला झामुमो के गणोश महली से है। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा जगन्नाथपुर में कांग्रेस के सोना रामंिसकू के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। लोहरदगा में कांग्रेस नेता रामेर ओरांव का मुकाबला आजसू के शांति भगत से है जबकि जमशेदपुर (पश्चिम) में जद (यू) के सरयू राय का मुकाबला कांग्रेस के बन्ना गुप्ता से है।

दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। वर्ष 2019 के चुनाव में झामुमो ने 30 सीट हासिल की थीं जबकि भाजपा ने 25 सीट पर जीत दर्ज की थी। झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीट के साथ बहुमत हासिल किया था। झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शामिल हैं।

Leave a Comment

Discover more from Roshan Gaur

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

10th Governing Council Meeting of NITI Aayog, chaired by Prime Minister Shri Narendra Modi, held in New Delhi on Saturday. India’s Nandini Gupta Secures Spot in 72nd Miss World Grand Finale Mahakumbh : strange of the world I vibrant color of India : महाकुम्भ : अद्भुद नज़ारा, दुनिया हैरान friendly cricket match among Members of Parliament, across political parties, for raising awareness for ‘TB Mukt Bharat’ and ‘Nasha Mukt Bharat’, at the Major Dhyan Chand National Stadium The fandom effect: how Indian YouTube creators and fans took over 2024