Maharashtra election महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा bjp और कांग्रेस congress ने दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने 22 उम्मीदवारों और कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
Maharashtra election भाजपा ने दो एमएलए के टिकट काटे
आज दो विधायकों के टिकट काटे गये हैं । पार्टी अब तक 121 उम्मीद घोषित कर कर चुकी है। भाजपा का शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ महायुति गठबंधन है। तीनों के बीच टिकट बंटवारें पर अंतिम सहमति नहीं बनी है, लेकिन तीनों अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। दूसरी सूची के अनुसार पार्टी ने वाशिम और गढचिरौली के मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है जबकि अकोट, नासिक सेंट्रल, पेन, खड़कवासला, पुणो छावनी और उल्हासनगर के छह मौजूदा विधानसभा सदस्यों को इस बार भी उम्मीदवार बनाया गया है। विधान परिषद के दो सदस्यों गोपीचंद पाडलकर और रमेश कराड को भी टिकट दिया गया है। पाडलकर को जाट जबकि कराड को लातूर ग्रामीण से टिकट दिया गया है।
कांग्रेस ने 23 उम्मीदवार घोषित किए
कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें जालना से मौजूदा विधायक कैलाश गोरंट्याल और पार्टी नेता सुनील केदार की पत्नी अनुजा के नाम प्रमुख हैं। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 48 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इस सूची के साथ कांग्रेस अब तक 71 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता सुनील केदार की पत्नी अनुजा को मैदान में उतारा है। केदार को नागपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक (एनडीसीसीबी) घोटाले में दोषी ठहराए जाने के बाद छह साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वह नागपुर जिले की सावनेर सीट से चुनाव लड़ेंगी।
पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में 25 मौजूदा विधायकों को बरकरार रखा था। पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष वसंत पुरके को रालेगांव (यवतमाल) से फिर से मैदान में उतारा गया है। मुंबई में पार्टी ने कांदिवली पूर्व सीट से कालू बधेलिया, सायन कोलीवाड़ा से गणोश यादव और चारकोप से यशवंतंिसह की उम्मीदवारी की घोषणा की है। कैम्पटी (नागपुर) में सुरेश भोयर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले से मुकाबला करेंगे, जबकि वर्धा में पार्टी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिवंगत प्रमोद शेंडे के बेटे शेखर शेंडे को मैदान में उतारा है। वसई से विजय गोंिवद पाटिल और श्रीरामपुर से हेमंत ओगले को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के एक दिन बाद उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई।
महा विकास आघाडी एकजुट
कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने सीईसी की बैठक के बाद शुक्रवार को कहा था कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) एकजुट है और सीटों के तालमेल को शनिवार शाम तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी सूची बहुत जल्द जारी होने की संभावना है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टिवार और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल थे।