MSP प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Modi ने किसानों को दीवाली का तोहफा दिय है। गेंहू और तिलहन की एमएसपी का काफी बढ़ोत्तरी की है और पीएम अन्नदाता आय संरक्षण अभियान -पीएम आशा PM Asha के लिए 35,000 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं।
MSP पीएम-आशा के लिए 35,000 करोड़
MSP आज हुई कैबिनेट की बैठक में ये निर्णय लिये गये पीएम-आशा के लिए 35,000 करोड़ रुपये मंजूर करने का उद्देश्य किसानों को लाभकारी मूल्य प्रदान करना और उपभोक्ताओं के लिए बाजार मूल्य को स्थिर करना है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को फसलों की कटाई के समय जल्दबाजी में आकर अपनी फसल बेचने से रोकना है। इससे दलहन, तिलहन और अन्य जरूरी कृषि एवं बागवानी वस्तुओं के उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढेगी, किसानों की आय बढेगी और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा होगी।
रबी फसलों के लिए एमएसपी बढ़ा
कैबिनेट ने रबी की छह फसलों के लिए एमएसबी बढ़ाया है। गेहूं के न्यूनमत मूल्य को 150 रुपये बढाकर 2,425 रुपये प्रतिंिक्वटल कर दिया गय है। यह वृद्धि रबी विपणन सत्र 2025-26 के लिए की गयी है। सरकार ने कहा कि इस निर्णय का चुनाव से लेना-देना नहीं है।
रैपसीड/सरसों के बीज का समर्थन मूल्य 300 रुपये बढाकर 5,950 रुपये
तिलहन के घरेलू उत्पादन को बढाने के लिए विपणन सत्र 2025-26 के लिए रैपसीड/सरसों के बीज का समर्थन मूल्य 300 रुपये बढाकर 5,950 रुपये प्रतिंिक्वटल किया गया है।
सूरजमुखी का समर्थन मूल्य 140 रुपये बढाकर 5,940 रुपये प्रतिंिक्वटल किया है। पिछले वर्ष यह 5,800 रुपये प्रतिंिक्वटल था। दालों के मामले में, मसूर का समर्थन मूल्य विपणन सत्र 2025-26 के लिए 275 रुपये बढाकर 6,700 रुपये प्रतिंिक्वटल, जबकि चने का एमएसपी 210 रुपये बढाकर 5,650 रुपये प्रतिंिक्वटल किया गया है। जौ का समर्थन मूल्य 130 रुपये बढाकर 1,980 रुपये प्रतिंिक्वटल किया गया है जो पिछले वर्ष 1,850 रुपये प्रतिंिक्वटल था।
Minimum Support Prices for all Rabi crops for Marketing Season 2025-26
(Rs. per quintal)
S. No. | Crops | MSP RMS 2025-26 | Cost*of Production RMS 2025-26 | Margin over cost (in percent) | MSP RMS 2024-25 | Increase in MSP (Absolute) |
1 | Wheat | 2425 | 1182 | 105 | 2275 | 150 |
2 | Barley | 1980 | 1239 | 60 | 1850 | 130 |
3 | Gram | 5650 | 3527 | 60 | 5440 | 210 |
4 | Lentil (Masur) | 6700 | 3537 | 89 | 6425 | 275 |
5 | Rapeseed & Mustard | 5950 | 3011 | 98 | 5650 | 300 |
6 | Safflower | 5940 | 3960 | 50 | 5800 | 140 |