new zealand vs india वन-डे वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत अब चैम्पियंस ट्रॉफी cricket live जीतने की ओर अग्रसर है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा Rohit sharma का बल्ला आज जमकर गरज रहा है। उन्होंने 60 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी खेली, जिससे भारत ने मजबूत स्थिति बना ली है। virat kohli out on zero
न्यूजीलैंड ने बनाए 251 रन
live score भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल ने संयम से खेलते हुए अर्धशतक लगाए और न्यूजीलैंड को 50 ओवरों में 7 विकेट पर 251 रन तक पहुंचाया।
डेरिल मिचेल ने 101 गेंदों में 63 रन बनाए, जबकि माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में तेजतर्रार 53 रन जोड़े। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उसके स्टार बल्लेबाज भारतीय स्पिन आक्रमण के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सके।
भारतीय स्पिनरों का जलवा
न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की और शुरुआती 10 ओवर में एक विकेट खोकर 69 रन बनाए। छठे ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने 11वें ओवर में कुलदीप यादव को गेंदबाजी सौंपते ही मैच का रुख बदल गया।
कुलदीप ने पहली ही गेंद पर रचिन रविंद्र को गुगली पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने अगले ओवर में केन विलियमसन का रिटर्न कैच लपककर न्यूजीलैंड को सबसे बड़ा झटका दिया। 12.2 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 75/3 हो गया और उसके बाद भारतीय स्पिनरों ने कीवी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया।
81 गेंदों तक एक भी चौका नहीं
भारतीय स्पिनरों की कसी हुई गेंदबाजी के कारण न्यूजीलैंड 81 गेंदों तक कोई चौका नहीं लगा सका। हालांकि, ग्लेन फिलिप्स ने कुलदीप को लॉन्ग ऑफ पर छक्का लगाकर इस दबाव को तोड़ने की कोशिश की।
कुलदीप और वरुण को पिच से काफी मदद मिली, जबकि अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने अपनी विविधतापूर्ण गेंदबाजी से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को लगातार परेशानी में डाला। भारतीय स्पिनरों ने कुल 38 ओवर गेंदबाजी की और केवल 144 रन खर्च किए।
अंतिम ओवरों में न्यूजीलैंड ने बनाए तेज़ 50 रन
वरुण ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर 57 रन की साझेदारी को तोड़ा। दूसरी ओर, डेरिल मिचेल धीरे-धीरे स्कोर आगे बढ़ाते रहे और 91 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
46वें ओवर में मिचेल ने मोहम्मद शमी को दो चौके लगाए और माइकल ब्रेसवेल के साथ छठे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। हालांकि, शमी ने ही उन्हें पवेलियन भेजा जब रोहित शर्मा ने कवर्स में शानदार कैच लपका। न्यूजीलैंड ने आखिरी पांच ओवरों में 50 रन जोड़ते हुए स्कोर को 251 तक पहुंचाया।
अब भारत के पास यह सुनहरा मौका है कि वह इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमा ले। रोहित शर्मा और भारतीय बल्लेबाजों से एक मजबूत जवाबी पारी की उम्मीद है।