Noel Naval TATA : सौतेले भाई नोएल होंगे ‘टाटा ट्रस्ट’ के नए चेयरमैन

Noel Naval TATA महान उद्योगपति रतन टाटा के मृत्यु के बाद टाटा समूह के उत्तराधिकारी पर लगे बादल छंट गये हैं। उनके सौतेले भाई नोएल टाटा अब ‘टाटा ट्रस्ट्स’ के चेयरमैन होंगे। यह विभिन्न परमार्थ-संस्थाओं का एक समूह है जो अप्रत्यक्ष रूप से 165 अरब अमेरिकी डॉलर के नमक से लेकर सॉफ्टवेयर बनाने वाले समूह को नियंत्रित करता है।

Noel Naval TATA ट्रस्ट के न्यासियों ने शुक्रवार को मुंबई में एक संयुक्त बैठक की

Noel Naval TATA उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात आयु संबंधी समस्याओं से 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। टाटा ट्रस्ट्स में शामिल विभिन्न ट्रस्ट के न्यासियों ने शुक्रवार को मुंबई में एक संयुक्त बैठक की और टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। बैठक में न केवल टाटा समूह के लिए बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी उनकी (रतन टाटा की) महत्वपूर्ण सेवाओं को याद किया।

सभी ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया जाए

ट्रस्ट के बयान में कहा गया, इसके तुरंत बाद हुई अलग-अलग बैठकों में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नोएल नवल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स और उसके तहत आने वाले अन्य सभी ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया जाए। साथ ही उन्हें टाटा ट्रस्ट्स का चेयरमैन भी नामित किया जाए। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभावी होगी।

रतन एन. टाटा और टाटा समूह के संस्थापकों की विरासत

नोएल टाटा ने अपनी नियुक्ति पर कहा, मैं रतन एन. टाटा और टाटा समूह के संस्थापकों की विरासत को आगे बढाने के लिए तत्पर हूं। एक सदी से भी अधिक समय पहले स्थापित टाटा ट्रस्ट्स सामाजिक कल्याण के कायरें का एक अद्वितीय जरिया है। उन्होंने कहा, इस अवसर पर हम अपनी विकासात्मक तथा परोपकारी पहल को आगे बढाने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए स्वयं को पुन: समर्पित करते हैं।

टाटा संस की नियंत्रक 66 प्रतिशत हिस्सेदारी

रतन टाटा की छतछ्राया में अधिकतर काम करने के बाद नोएल (67) को अब ‘टाटा ट्रस्ट्स’ का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिली है। इसमें मोटे तौर पर सर रतन टाटा ट्रस्ट एंड अलाइड ट्रस्ट्स और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट एंड अलाइड ट्रस्ट शामिल हैं, जिनके पास टाटा संस की नियंत्रक 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है। टाटा संस, टाटा समूह की कंपनियों की होंिल्डग व प्रवर्तक कंपनी है।

नोएल की पत्नी अलू मिस्त्री हैं

नोएल, सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के निदेशक मंडल में ट्रस्टी हैं। नोएल की पत्नी अलू मिस्त्री हैं, जो दिवंगत साइरस मिस्त्री की बहन हैं। अलू मिस्त्री शापूरजी पालोनजी परिवार का हिस्सा हैं, जो 18.4 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ टाटा संस का सबसे बड़ा निजी शेयरधारक है। साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद से शापूरजी पालोनजी समूह और टाटा के बीच संबंध अच्छे नहीं रहे हैं। टाटा संस समूह के सभी वाणिज्यिक उद्यमों का परिचालन करती है और पिछले वर्ष सामूहिक रूप से इसका राजस्व 165 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था।

नोएल 1999 से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं

 नोएल को टाटा ट्रस्ट्स में रतन टाटा की जगह लेने के लिए सबसे आगे देखा जा रहा था। हालांकि, रतन टाटा के लंबे समय के विासपात्र मेहली मिस्त्री के नाम को लेकर भी अटकलें थीं।   नोएल 1999 से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं। नवल एच टाटा और सिमोन एन टाटा के पुत्र नोएल टाटा वर्तमान में टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों के निदेशक मंडल का हिस्सा हैं। वह ट्रेंट, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास तथा टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन और टाटा स्टील तथा टाइटन कंपनी लिमिटेड के वाइस चेयरमैन हैं।  वह 40 साल से अधिक समय से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं। 

 ससेक्स विविद्यालय (ब्रिटेन) से स्नातक 


 नोएल ने अगस्त, 2010 और नवंबर, 2021 के बीच टाटा समूह की व्यापार तथा वितरण इकाई टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में आखिरी बार कोई कार्यकारी पद संभाला था। इस दौरान उन्होंने कंपनी के कारोबार को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर से तीन अरब डॉलर से अधिक तक पहुंचाया था।  नोएल, टाटा इंटरनेशनल में अपने कार्यकाल से पहले टाटा समूह की खुदरा इकाई ट्रेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने 1998 में एक स्टोर से लेकर विभिन्न फॉम्रेट वाले 700 से अधिक स्टोर तक ट्रेंट की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  ससेक्स विविद्यालय (ब्रिटेन) से स्नातक नोएल ने 1994 में इनसीड से अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी कार्यक्रम (आईईपी) की पढाई पूरी की थी।

also read : https://www.aninews.in/news/business/tata-trusts-confirms-appointment-of-noel-naval-tata-as-its-new-chairman20241011170810/

इनपुट पीटीआई/भाषा

Leave a Comment

Discover more from Roshan Gaur

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

10th Governing Council Meeting of NITI Aayog, chaired by Prime Minister Shri Narendra Modi, held in New Delhi on Saturday. India’s Nandini Gupta Secures Spot in 72nd Miss World Grand Finale Mahakumbh : strange of the world I vibrant color of India : महाकुम्भ : अद्भुद नज़ारा, दुनिया हैरान friendly cricket match among Members of Parliament, across political parties, for raising awareness for ‘TB Mukt Bharat’ and ‘Nasha Mukt Bharat’, at the Major Dhyan Chand National Stadium The fandom effect: how Indian YouTube creators and fans took over 2024