हाल ही में कृष्णा अलावरू krishna Alawru को बिहार कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने बिहार पंजाब मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। किंतु आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के कारण बिहार की नियुक्ति को विशेष माना जा रहा है।
कौन है कृष्णा अल्लावरू
कृष्णा अल्लावरू मूल रूप से कर्नाटक से आते हैं और एक प्रमुख कांग्रेस नेता हैं। उनकी राजनीतिक क्षमताओं और नेतृत्व कौशल को बेहतर माना जाता है। जानकारों का मानना है कि कृष्णा अल्लावरु की नियुक्ति से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी युवा और नए नेताओं को महत्व दे रही है।
2020 विधानसभा चुनाव परिणाम
बतातें चलें कि 2020 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह सिर्फ 19 सीट ही जीत पाई थी। बता दें, 243 सीटों वाली असेंबली में सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 122 है।
कांग्रेस पार्टी और संगठन
इसी के मद्देनजर बिहार में कांग्रेस की ओर से प्रभार संभालने के लिए भेजे गए कृष्णा अलावरू ने बिहार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद राज्य के अपने पहले दौरे में अल्लावरु ने बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
आगामी विधानसभा चुनाव
बिहार में एक बार फिर से चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चा का बाजार गर्म है। एक तरफ महागठबंधन तैयार है तो दूसरी तरफ NDA फिर से सत्ता पाने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में बिहार में वर्तमान नीतीश सरकार का कार्यकाल 23 नवंबर 2020 से शुरू हुआ था। नीतीश सरकार का कार्यकाल इस साल यानी 2025 में 22 नवंबर तक है। ऐसे में बिहार विधानसभा चुनाव में कौन बाजी मारता है और राष्ट्रीय राजनीति पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है, यह भविष्य के गर्भ में है।