Rahul Gandhi on Agniveer : लोकसभा Loksabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटा था, उसी तरह से आज देश के युवाओं का अंगूठा काटा जा रहा है। कभी अग्निवीर योजना लागू करने और कभी पेपर लीकेज से युवाओं को अंगूठा काटा जा रहा है। गौतम अडानी को बढ़ावा देकर हिंदुस्तान का अंगूठा काटा जा रहा है ।
Rahul Gandhi on Agniveer अग्निवीर’ लागू किया, तब आपने उन युवाओं का अंगूठा काटा
Rahul Gandhi on Agniveer : लोकसभा में ‘संविधान की 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा’ पर हो रही चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कहा जैसे एकलव्य ने तपस्या की थी, वैसे हींिहदुस्तान के युवा सुबह उठकर अलग-अलग परीक्षा की तैयारी करते हैं। लेकिन जब आपने ‘अग्निवीर’ लागू किया, तब आपने उन युवाओं का अंगूठा काटा। राहुल गांधी ने कहा कि जब पेपरलीक होता है, तबंिहदुस्तान के युवाओं का अंगूठा काटा जाता है। राहुल गांधी ने कहा, आपने दिल्ली के बाहर किसानों पर आंसू गैस चलाई है, लाठियां चलाई हैं। किसान आपसे एमएसपी की मांग करते हैं, लेकिन आप दो उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाते हैं और इस तरह से किसानों का अंगूठा काटने का काम करते हैं।
अडानी को धारावी देकर हिंदुस्तान का अंगूठा काटा
उद्योगपति गौतम अदाणी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, जब आप एक उद्योगपति को धारावी परियोजना देते हैं, बंदरगाह और हवाईअड्डे देते हैं तो आप हिंदुस्तान का अंगूठा काटते हैं। राहुल गांधी ने दावा किया कि विनायक दामोदर सावरकर ने संविधान के बारे में कहा था कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है। कांग्रेस नेता ने सत्तापक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, यह आपके नेता ने कहा था, जिनकी आप पूजा करते हैं। ऐसे में जब आप संविधान की रक्षा की बात करते हैं तो आप सावरकर को कमतर और अपमानित करते हैं। राहुल गांधी ने कि संविधान में कहीं नहीं लिखा कि देश में एकाधिकार, पेपरलीक और अग्निवीर होने चाहिए।Rahul Gandhi on Agniveer
उन्होंने सदन में सत्तापक्ष के सदस्यों की टोकाटोकी के बीच कहा, संविधान में कहीं नहीं लिखा कि देश के युवाओं का अंगूठा काटना चाहिए, उनका हुनर उनसे छीन लेना चाहिए।
संविधान नहीं, मनुस्मृति लागू होती है
राहुल गांधी ने संविधान और वैचारिक लड़ाई का उल्लेख करते हुए एक हाथ में संविधान की प्रति और दूसरे हाथ में मनुस्मृति की प्रति उठाकर सदन में दिखाई। उन्होंने उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित युवती से बलात्कार की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में संविधान नहीं, मनुस्मृति लागू होती है। कांग्रेस नेता ने कहा, कुछ दिन पहले मैं हाथरस गया। हाथरस में चार साल पहले एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। जिन्होंने सामूहिक दुष्कर्म किया, आज वे बाहर घूम रहे हैं, जबकि लड़की का परिवार अपने घर में बंद है। उन्होंने आरोप लगाया, आखिर ये संविधान में कहां लिखा है कि जो बलात्कार करते हैं वे बाहर रहें। यूपी में संविधान नहीं लागू होता है, वहां पर मनुस्मृति लागू हो रही है। राहुल गांधी ने कहा, मैं यह कहना चाहता हूं कि ‘इंडिया’ गठबंधन संविधान को मानने वाले लोग हैं। अगर सरकार पीड़ित परिवार को दूसरी जगह बसाने का काम नहीं करेगी तो हम सब मिलकर यह करेंगे।
input PTI
धन्यवाद सर, आपके ब्लॉग से काफी बेहतर जानकारी मिलती है।
thank you