reservation : uttar pradesh निशाने पर योगी सरकार
reservation इलाहाबाद हाई कोर्ट Allahabad high court ने उत्तर प्रदेश में 69,000 सहायक शिक्षकों teacher की भर्ती के लिए बनायी गयी मैरिट लिस्ट को रद्द कर दिया है। अब नये सिरे से मैरिट लिस्ट बनेगी, लेकिन जो चार साल के नौकरी कर रहे हैं उनका क्या होगा? कोर्ट के आदेश के बाद एक फिर से मुख्यमंत्री योगी cm yogi aditynath को आरक्षण विरोधी बताया जा रहा है। उनके विरोधियों के साथ अपने भी उनपर निशाना साध रहे हैं।
क्या है इलाहाबाद हाई कोर्ट का निर्णय
2018 में यूपी सरकार ने 69000 सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। 2020 में 4 लाख से अधिक अभ्यार्थियों ने आवेदन किया और 1.40 लाख अभ्यार्थियों ने क्वालिफाई किया। इनमें 1.10 लाख आरक्षित श्रेणी के थे। 69000 में से 19000 सामान्यवर्ग को नौकरी दी गयी बाकी आरक्षित थे।
alsor read : http://Election : जम्मू कश्मीर, हरियाणा चुनाव की घोषणा, महाराष्ट्र, झारखण्ड क्यों छोड़ा
आरोप क्या है
आरोप है कि मैरिट में सभी आरक्षित वर्ग के लोगों का नाम आना चाहिए था लेकिन उसमें दूसरे समुदाय के लोग आ गये। इससे आरक्षित वर्ग को न्याय नहीं मिला। लोगों ने आंदोलन किया और फिर मामला हाई कोर्ट पंहुचा। लखनऊ पीठ ने एटीआरई के तहत 69 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जून 2020 में जारी चयन सूची एवं 6800 अभ्यर्थियों की पांच जनवरी 2022 की चयन सूची को दरकिनार कर नए सिरे से सूची बनाने के आदेश दिए हैं। इससे पहले एकल पीठ ने 69 हजार अभ्यर्थियों की चयन सूची पर पुनर्विचार करने के साथ-साथ 6800 अभ्यर्थियों की पांच जनवरी 2022 की चयन सूची को खारिज कर दिया था।
- राजनीति गर्म
विभिन्न राजनीति दलों ने कोर्ट के आदेश का स्वागत किया है। भाजपा के सहयोगी अपना दल की नेता अनुप्रिय पटेल ने भी स्वागत किया। भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद भी पीछे नहीं रहे। वह वैसे भी मुख्यमंत्री के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। आरोप है कि योगी जानबूझ कर आरक्षित वर्ग के लोगों को नौकरी नहीं दे रहे हैं।
राहुल गांधी का आरोप
कांग्रेस नेता राहुल गांधी rahul gandhi ने आरोप लगया ‘69,000 सहायक शिक्षकों की भर्ती पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय का फैसला आरक्षण व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाली भाजपा सरकार की साजिशों को करारा जवाब है। यह पांच वर्षों से सर्दी, गर्मी, बरसात में सड़कों पर निरंतर संघर्ष कर रहे अमित मौर्या जैसे हज़ारों युवाओं की ही नहीं, सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले हर योद्धा की जीत है। उन्होंने आरोप है कि आरक्षण छीनने की भाजपाई ज़िदने सैकड़ों निदरेष अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है
पुलिस की 60 हजार भर्ती निकालेंगे
आलोचना झेल रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस भर्ती UP Police में 60 हजार से अधिक नौजवानो का अवसर मिलेगा जिसमें 20 प्रतिशत बेटियों को भी नियुक्ति दी जाएगी। प्रदेश में 23, 24, 25 व 30 तथा 31 अगस्त को पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा जिसमें हर जिले के युवा को इस पूर्ण पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होने कहा कि पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत बेटियों को भी नियुक्ति दी जाएगी जो प्रदेश की सड़कों पर उतरकर शोहदों का सही इलाज करेंगी।