मोदी सरकार ने भाजपा नेता विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग NCW की नौवीं अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वर्तमान में वह भाजपा की सचिव थी।
vijaya rahatkar नियुक्ति तीन साल की अवधि
vijaya rahatkar राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, National woman commission 1990 की धारा 3 के तहत की गई यह नियुक्ति तीन साल की अवधि या रहाटकर के 65 वर्ष के होने (दोनों में जो भी पहले हो) तक के लिये होगी। रहाटकर का कार्यकाल तत्काल प्रभाव से शुरू होगा।
डॉ. अर्चना मजूमदार सदस्य नियुक्त
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार, डॉ. अर्चना मजूमदार को आधिकारिक तौर पर तीन साल के कार्यकाल के लिए एनसीडब्ल्यू का सदस्य नियुक्त किया गया है।
महिला एवं बाल विकासमंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, रहाटकर ने विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों में नेतृत्व कौशल दिखाया है। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (2016-2021) रहने के दौरान उन्होंने सक्षमा (तेजाब हमले की पीड़िताओं के लिए सहयोग), प्रज्ज्वला (स्वयं सहायता समूहों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ना) और सुहिता (महिलाओं के लिए चौबीसों घंटे की हेल्पलाइन सेवा) जैसी पहलों का नेतृत्व किया।
रहाटकर ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, तीन तलाक विरोधी प्रकोष्ठ और मानव तस्करी विरोधी इकाइयों जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कानूनी सुधारों पर भी काम किया।