vinod tawde महाराष्ट्र Maharashtra में विधानसभा वोटिंग की पूर्व संध्या पर खेला हो गया। BJP के महामंत्री विनोद तावड़े वोट के बदले कैश बांटते हुए रंगे हाथों पकड़े गये। चुनाव आयोग ने अनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।
vinod tawde अघाड़ी का दावा
बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) ने दावा किया कि उसने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को पालघर जिले के विरार शहर के एक होटल में कथित रूप से पैसे बांटते हुए पकड़ा है।
बीवीए के कार्यकर्ताओं को पैसा दिया
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने इस आरोप से इनकार किया है। BVA के संस्थापक एवं मौजूदा विधायक हितेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के सहयोगियों और कार्यकर्ताओं ने श्री तावड़े को पैसे बांटते हुए देखा था।
पांच करोड़ रुपये बांटे
भाजपा और बीवीए कार्यकर्ताओं के बीच कथित रूप से पैसे बांटने और हंगामे का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। श्री ठाकुर ने टीवी चैनलों को फोन पर कहा, पांच करोड़ रुपये बांटे जा रहे थे। मैंने डायरियां बरामद कर ली हैं। यह मेरे हाथ में हैं।
उन्होंने चुनाव आयोग, पुलिस तथा प्रशासन से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए दावा किया कि श्री तावड़े ने उन्हें 25 बार फोन किया और माफी मांगी। उन्होंने बल देकर कहा कि कानून के अनुसार काम होना चाहिए।
निराधार है
भाजपा एमएलसी प्रवीण दरेकर ने दावा किया कि भाजपा ऐसी चीजें नहीं करती। ये आरोप निराधार हैं। विपक्षी नेताओं ने वोट प्रबंधन के लिए भाजपा को घेरने का अवसर खोज लिया है।
चुनाव आयोग का काम ठाकुर कर रहे हैं
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने चुनाव आयोग पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ठाकुरों (बीवीए नेताओं हितेंद्र और क्षितिज ठाकुर) ने वही किया जो चुनाव आयोग को करना चाहिए था, जबकि चुनाव आयोग विपक्षी नेताओं के बैग की जांच करने में व्यस्त था।
बीवीए का स्टंट है
भाजपा नेता श्री तावड़े का बचाव कर रहे हैं और दावा किया कि श्री तावड़े चुनाव से पहले बैठक कर रहे थे और पैसे बांटने के आरोप झूठे हैं। भाजपा प्रवक्ता मनोज बारोट ने दावा किया यह बीवीए का स्टंट है और विनोद तावड़े चुनाव की योजना बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे। अगर पैसे बांटने का आरोप है तो चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए। होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा सकती है।
भाजपा नेता के पास करोडों रुपए मिलना बड़ी हेराफेरी का प्रमाण
कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पास करोड़ों रुपए बरामद होना और उनके रंगे हाथों पकड़ा जाना बताता है कि नियमों का धड़ल्ले से दुरुपयोग किया जा रहा है।
15 करोड़ रुपए का लेखा-जोखा
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में आज यहां कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े खुलेआम पैसे बांटने आए थे और उनके पास से पांच करोड़ रुपए नकद बरामद हुए हैं। इसके साथ ही, उनके पास एक डायरी मिली है जिसमें 15 करोड़ रुपए का लेखा-जोखा है।
किसने टेम्पो में भेजा
इस बीच कांग्रेस जे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा, मोदी जी, यह पांच करोड़ किसके पास से निकला है। जनता का पैसा लूटकर आपको किसने टेम्पो में भेजा। कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल किया कि ये पैसा चुनाव के महज कुछ घंटे पहले क्यों बांटा जा रहा है जबकि नियम कहता है कि चुनाव प्रचार थम जाने के बाद कोई भी किसी दूसरे चुनावी इलाके में नहीं रह सकता, ऐसे में श्री तावड़े विरार पूर्वी में क्या कर रहे थे। यह आश्चर्य की बात है कि महाराष्ट्र चुनाव में सत्ता और संसाधनों का धड़ल्ले से दुरुपयोग किया जा रहा है और खुद भाजपा महासचिव ऐसा करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए हैं।
खोखे लेकर घूम रहे हैं।
उन्होंने कहा,हमने महाराष्ट्र में पूरे चुनाव में सत्ता और संसाधनों का दुरुपयोग करते हुए भाजपा, उनके घटक दलों और राज्य की‘महाझूठी सरकार’को देखा है। अब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ही पैसे बांटते हुए रंगे हाथों पकड़े गए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि चुनाव आयोग अब क्या करेगा। यह महाराष्ट्र की स्वाभिमानी जनता का अपमान और उनके मताधिकार की अवहेलना है।भाजपा सरकार चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष के बैग, हेलीकॉप्टर चेक करेगी लेकिन इनके नेता खुद खोखे लेकर घूम रहे हैं।
voting time in maharashtra
voting will be starts from 7 am to 6 PM