Wayanad केरल की वायनाड लोकसभा Wayanad loksabha सीट पर कांग्रेस Congress की प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi के खिलाफ भाजपा की तरफ से नाव्या हरिदास Navya Haridas चुनाव मैदान में उतरेंगी। यह सीट राहुल गांधी Rahul Gandhi के इस्तीफा के खिलाफ खाली हुई है।
Wayanad राहुल गांधी ने राय बरेली सीट चुनी
राहुल गांधी दो सीटों पर चुनाव लड़े थे। वह वायनाड और राय बरेली से चुनाव जीते थे। राय बरेली उनकी परंपरागत सीट है। सोनिया गांधी यहां से सांसद थी। इसलिए उन्होंने वायनाड छोड़ दी और राय बरेली सीट रखी।
प्रियंका को टक्कर देगी नाव्या
भाजपा ने आज उप-चुनावों और झारखंड विधानसभा के लिए पहली सूची जारी कर दी है। राहुल गांधी के इस्तीफे के कारण खाली हुई वायनाड पर भाजपा ने नाव्या हरिदास को चुनाव मैदान में उतारा है। नाव्या कोझिकोड नगर निगम की पाषर्द और केरल महिला मोर्चा की महासचिव हैं।
झारखंड के लिए 66 उम्मीदवारों की सूची
भाजपा ने झारखंड Jharkhand विधानसभा के चुनाव के लिए 66 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की आज घोषणा कर दी। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को धनवार सीट से टिकट दिया गया है जबकि जेएमएम छोड़कर आये पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सरायकेला से और सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री मधुकौड़ा की पत्नी को जगन्नाथपुर (सु) से टिकट दिया गया।
उप चुनाव के लिए भी उम्मीदवार
पार्टी ने असम के लिए तीन, बिहार के लिए दो , छत्तीसगढ़ के लिए एक, करेल के लिए दो, मध्यप्रदेश की दो, राजस्थान की छह, और पश्चिम बंगाल की 6 सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किये हैं। मध्यप्रदेश की बुधनी सीट से शिवराज सिंह चौहान के परिवार के सदस्य को टिकट देने के बजाए रमाकांत भार्गव को टिकट दिया गया है। यह शिवराज सिंह चाहौन के लोकसभा सदस्य बनने के कारण खाली हुई थी।